• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

90 करोड़ रु से अयोध्या के साथ अब मथुरा में होगी जल भराव की समस्या का समाधान

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in उत्तर प्रदेश
0
90 करोड़ रु से अयोध्या के साथ अब मथुरा में होगी जल भराव की समस्या का समाधान
0
SHARES
238
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

– मथुरा नगर निगम के प्रस्तावित स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज इंप्रूवमेंट प्लान को शासन ने परीक्षण के लिए जल निगम को सौंपा
– जल्द स्वीकृत होने की संभावना, 89.71 करोड़ से बनेगा कबर्ड नाला, बरसात के पानी के लिए ही होगा उपयोग

मथुरा। हैदराबाद के पैटर्न पर अब अयोध्या के साथ मथुरा वृंदावन में बरसात के दौरान होने वाली जल भराव की समस्या का समाधान होने जा रहा है। इसके लिए मथुरा से प्रस्तावित की गई 89.71 करोड़ की योजना शासन ने जल निगम को परीक्षण के लिए दे दी है। संभावना है कि जल्द ही शासन से स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी।
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा वृंदावन में जल भराव की समस्या से सभी भलीभांति परिचित हैं। खासकर मथुरा शहरी क्षेत्र में कंकाली रोड, भूतेश्वर अंडरपास व नया बस स्टैंड रेलवे पुल अंडरपास में होने वाला जल भराव प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बनता है। बरसात के दौरान शहर यहां होने वाले जल भराव से कई हिस्सों में बट जाता है। बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाली इस गंभीर समस्या का समाधान स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज इंप्रूवमेंट प्लान के तहत खोजा गया है। यह प्लान मथुरा नगर निगम ने हैदराबाद में इस समस्या से निजात दिलाने वाली एजेंसी की मदद से तैयार किया है। जिसे शासन ने अब परीक्षण के लिए जल निगम को दे दिया है। जल निगम के परीक्षण उपरांत इस पर काम शुरू होगा।

7.5 किलोमीटर लंबा बनेगा कबर्ड नाला
स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज इंप्रूवमेंट प्लान के तहत कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस द्वारा 7.5 किलोमीटर लंबा नाला निर्माण किया जाएगा जिसका उपयोग सिर्फ बरसात के जल की निकासी के लिए होगा। भूतेश्वर से कंकाली, बीएसए कालेज, नया बस स्टैंड, रेलवे अंडरपास, स्टेट बैंक, टैंक चौराहा होते हुए यह नाला यमुना की ओर जाएगा। इसमें भूतेश्वर-कंकाली क्षेत्र के साथ चंदनवन क्षेत्र को भी जोड़ा जाना है। इस तरह भूतेश्वर से 4.5 किलोमीटर और चंदनवन से मुर्गा फाटक तक 3 किलोमीटर लंबा नाले का निर्माण प्रस्तावित है। सम्पूर्ण नाला कबर्ड होगा। इसमें जगह जगह मेन हॉल और उनमें जालियां लगी होंगी।

भूतेश्वर के साथ चंदनवन की समस्या का होगा समाधान
मथुरा शहरी क्षेत्र में स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज इंप्रूवमेंट प्लान के तहत भूतेश्वर के साथ चंदनवन क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। यह दोनों ही क्षेत्र बरसात में गंभीर जेके भराव की समस्या से जूझते हैं। भूतेश्वर और नए बस स्टैंड रेलवे अंडरपास का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है। कंकाली और बीएसए कालेज के सामने रोड पर पानी हिलोरें मारता है। चंदनवन क्षेत्र की समस्या भी गंभीर रहती है। इस प्रोजेक्ट के कामयाब होने के बाद इसका दायरा भी बढ़ाया जा सकेगा।

मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा प्रस्तावित 89.71 करोड़ के स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज इंप्रूवमेंट प्लान को जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। इसके परीक्षण की जिम्मेदारी शासन ने अब जल निगम को दे दी है। इस प्लान के लिए मथुरा में पिछले पांच साल के दरम्यान हुई बरसात और आसपास के पानी का आंकड़ा लिया गया है। इस प्लान के अमल में आने से मथुरा शहर को जल भराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
शशांक चौधरी नगर आयुक्त
मथुरा वृंदावन नगर निगम, मथुरा

Tags: #breaking news#cm yogi #yogi adityanath#dm mathura #cdo mathura#google #google discover#mathura vrindavan news#nagar nigam mathura news#Now the problem of waterlogging in Mathura along with Ayodhya will be solved with Rs 90 crore
Previous Post

जनता की उम्मीद पर खरे नहीं उतर रहे मथुरा के महापौर : विक्रम

Next Post

न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट में भारत को 8 विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
संसद भवन पर आतंकी हमले की बरसी : प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस नेताओं ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

संसद भवन पर आतंकी हमले की बरसी : प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस नेताओं ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

December 13, 2025
‘वैली ऑफ वर्ड्स’ के 10वें वर्ष का भव्य आगाज, हरदीप सिंह पुरी ने ‘दशम’ पोर्टल किया लॉन्च

‘वैली ऑफ वर्ड्स’ के 10वें वर्ष का भव्य आगाज, हरदीप सिंह पुरी ने ‘दशम’ पोर्टल किया लॉन्च

December 13, 2025
सात बार के सांसद पंकज चौधरी बनेंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, नामांकन दाखिल

सात बार के सांसद पंकज चौधरी बनेंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, नामांकन दाखिल

December 13, 2025
मथुरा में बार एसोसिएशन के चुनाव 16 जन. को होने का ऐलान

मथुरा में बार एसोसिएशन के चुनाव 16 जन. को होने का ऐलान

December 13, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4757851
Views Today : 11427

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved