मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर बाद मथुरा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री योगी आरएसएस मुखिया मोहन भागवत से भेंट करने परखम गांव जाएंगे। मुख्यमंत्री की आगमन की सूचना को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। हालांकि अभी तक लखनऊ से कोई भी आधिकारिक कार्यक्रम मथुरा नहीं आया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हर वर्ष दीपावली से पूर्ण होने वाला वार्षिक कार्यक्रम इस बार मथुरा के गांव प्रथम भर में होने जा रहा है। इस विशाल भव्य कार्यक्रम में संघ मुखिया मोहन भागवत भाग लेने के लिए शनिवार सहाय मथुरा पहुंच जाएंगे। श्री भागवत मथुरा में 28 अक्टूबर तक प्रवास करेंगे। करीब एक हफ्ते के इस कार्यक्रम में अलग-अलग दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम होंगे। 20 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे संघ के करीब 3000 से अधिक कार्यकर्ता गणेश में योग संबंधी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत मोहन भागवत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ अलग-अलग छोटी-छोटी बैठक करेंगे। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी 22 अक्टूबर को साइकिल भागवत जी से मुलाकात करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज सायं 5:00 बजे सड़क मार्ग से गऊ ग्राम परखम पहुंचेंगे।
कल रविवार को प्रातः 9:30 बजे से दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊ ग्राम परखम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लगभग तीन हजार स्वयंसेवकों द्वारा योग का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार कल रविवार को टोली बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी सह सरकार्यवाह के रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यह बैठक प्रतिवर्ष इन्हीं दिनों में दीपावली के पूर्व संपन्न होती है। अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक प्रांत संघ चालक सह संघचालक कार्यवाह एवं सह कार्यवाह इस बैठक में और अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 25 और 26 अक्टूबर को आयोजित इस महत्वपूर्ण दो दिवसीय बैठक में विजयादशमी के अवसर पर संघ प्रमुख द्वारा प्रस्तुत विचारों तथा उनके उद्बोधन में उल्लेखित महत्वपूर्ण मूद्दों के अनुवर्तन हेतु योजनाओं तथा देश में वर्तमान समय चल रहे सम सामयिक विषयों पर बैठक में व्यापक चर्चा होगी।
बताया गया है कि इसी वर्ष मार्च 2024 में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा तथा संघ कार्य के विस्तार का वृत्तांत भी लिया जाएगा। बैठक में विशेष कर संघ शताब्दी निमित्त सुनिश्चित संगठनात्मक लक्ष्यों को विजयादशमी 2025 तक पूर्ण करने के संबंध में विचार-विमर्श होगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.