मथुरा । शहरी क्षेत्र के साथ-साथ जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जोर शोर से सैनिटाइजशन और फागिंग की कार्रवाई की जा रही है । इस कार्रवाई की जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल प्रतिदिन स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारी विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांव मजरा नगला में नालियों की सफाई कूड़े के ढेर बहुत तेजी से उठा रहे हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस समय पूरा फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना है।
जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की भांति रविवार को भी मांट तहसील के भदनवारा सिकंदरपुर सेहूं पट्टी सुरीर कला सुरीर विजउ गोवर्धन के लोरिया पट्टी मगोर्रा मल्हु छाता के शेर नगर नौगांव अकबरपुर आझई एवं मथुरा सदर तहसील के गांव बरारी समसपुर नगरी महावन के सिहोरा सोनई अवेरनी आदि दर्जनों गांव में सैनिटाइजेशन कर छिड़काव के साथ एंटी लारवा दवा नालियों में डलवाई जा रही है। साफ सफाई के उपरांत ब्लीचिंग पाउडर चूना गलियों में छिड़का जा रहा है । डीपीआरओ ने बताया कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इस कार्य में बहुत सहयोग कर रहे हैं। सैनिटाइजेशन आदि का कार्य प्राथमिकता पर जहां कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं वह तत्काल कराया जा रहा है। यह अभियान निरंतर चलेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.