मथुरा। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन का चुनावी अधिवेशन श्री अक्रूर धाम वृंदावन मथुरा में संपन्न हुआ।
इसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से चुने गए इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता मथुरा, नेमीचंद्र वार्ष्णेय आगरा को राष्ट्रीय महामंत्री एवं घनश्याम गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
देवेंद्र गुप्ता सुरीर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन गुप्ता चंदौसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम कुमार गुप्ता मानिकपुर हाथरस को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में 31 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी हेतु विभिन्न जनपदों एवं प्रांतों से चुने गए।
इस चुनावी अधिवेशन में 45 शहरों से सैकड़ों की संख्या में वार्ष्णेय बंधुओं ने सहभागिता की।