मथुरा। मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ. अजित सिंह के दिल्ली वसंत कुंज आवास पर मथुरा से स्व. रोशन सिंह प्रमुख के नाती सदस्य जिला पंचायत हेमराज सिंह कुन्तल ने किसान आंदोलन से प्रेरित होकर राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियाँ के नेतृत्व में अपने समर्थकों सहित पूर्व सांसद जयंत चौधरी को 2,51,000 रुपये भेंट कर राष्ट्रीय लोकदल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता के दौरान मुख्य रूप से युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर यदुवीर सिसौदिया वीरपाल सिंह पूर्व प्रमुख विवेक देशवार विजयपाल सिंह ठेकेदार गजेंद्र सिंह अध्यक्ष सहकारी समिति डॉ. अतर सिंह नेताजी जगबीर सिंह ,वीरी सिंह प्रधान तेजवीर सिंह जयदेव सिंह, धर्मपाल सिंह, रामसिंह सूबेदार राजेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसान नेता जयंत चौधरी ने पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।













Views Today : 10622