मथुरा। जनपद के स्वास्थ्य विभाग को योगी सरकार ने 22 हजार कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करा दी है। सोमवार से सभी सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन लगना शुरू हो जायेंगी। आगरा मंडल के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य/जनपद कोरोना प्रभारी रविन्द्र गुप्ता के अनुसार कोविशील्ड की 14 हजार एवं को-वैक्सीन की 8 हजार डोज मथुरा को मिल चुकी है। कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन के पश्चात ही पहली डोज 18 से 44 व 45 से ऊपर के व्यक्तियों को लगाई जायेगी। कुल 22 हजार वक्सीन में से 70 प्रतिशत डोज सैकिंड वैक्सीन लगने वालों के लिये आवंटित रहेगी जबकि 30 प्रतिशत नये लोगों के लिये लगाई जायेगी। सैकिंड डोज लगवाने वाले लोग अपना कार्ड दिखाकर लगवा सकते है। पत्रकार और उनकी परिजनों के लिये आजकल में अलग से सेंटर बनाकर संभवत: पुलिस लाइन अस्पताल में वैक्सीन लगाई जायेगी।
नये लोगों को रजिस्ट्रेशन की कॉपी दिखानी होगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 44 साल तक के लोगों को जिला महिला अस्पताल, हैजा अस्पताल, सुखदेव नगर, लक्ष्मी नगर, झींगुरपुरा, छाता, मांट, चौमुंहा, वृंदावन, कोसी, गोवर्धन, राया, सुरीर, बरसाना में डोज लगाई जायेंगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.