मथुरा। महानगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलिथीन के इस्तेमाल विक्रय पर रोक लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन अभियान चलाये हुए है।
सोमवार को सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान,मंडी निरीक्षक पंकज, प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे एवं नगर निगम प्रवर्तन दल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अनाज मंडी के अंदर अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न दुकानदारों से लगभग 40 किलो प्रतिबंधित पॉलिथिन जब्त की तथा 51 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई कि वह भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें। इस अभियान में नगर निगम मथुरा वृंदावन राजेश सूबेदार मय परिवर्तन दल सफाई निरीक्षक राजकुमार लवानिया, निहाल सिंह, दीपक शर्मा आदि कर्मचारीगण का मौजूद रहे।
ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रतिबंधित प्लास्टिक-पॉलिथीन के प्रयोग ,भंडारण एवं विक्रय को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। इस संदर्भ में महापौर विनोद अग्रवाल नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन के विरुद्ध निरंतर महानगर क्षेत्र में अभियान चलाकर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.