मथुरा में कुकृत्य पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। जनपद के थाना छाता के अंतर्गत पैगांव रोड पर रहने वाले कुकृत्य पीड़ित युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। बताते चलें कि कस्बा छाता क्षेत्र के युवक ने 22 जुलाई को छह नामजदों पर जबरन कुकृत्य करने का आरोप लगाया गया था। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार को आगरा भेजा गया था।
प्रभारी निरीक्षक छाता संजय त्यागी ने बताया कि आगरा में पीड़ित युवक की हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे उपचार को अलीगढ ले गये। वहां उसकी उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गयी। उसके शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक छाता ने बताया कि युवक के साथ कुकृत्य करने के आरोप में चार नामजद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पीड़ित की मृत्यु के कारणों की जानकारी करने को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृत्यु के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक शादीशुदा था।