वृन्दावन। स्थानीय चैतन्य विहार कालोनी में बांके बिहारी मंदिर के सेवायत के घर आज सुबह दिनदहाड़े घुसे बदमाशों द्वारा नौकर को बंधक बनाकर लाखों के आभूषण और नगदी से भरी तिजोरी लूट ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि ठा. श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत जॉनी गोस्वामी का चैतन्य विहार कालोनी के फेज टू में मकान है। घटना के समय गोस्वामी परिवार घर में मौजूद नहीं था। वह तिरूपति बालाजी दर्शन के लिये गये हुये थे। सुबह करीब दस बजे चार लोग मकान में घुसे और नौकर अंतरिक्ष शुक्ला से गोस्वामी की पूछते हुये गुरू दक्षिणा लेने के बहाने मकान में घुस गये। जहां बदमाशों ने नौकर के हाथ पांव बांधकर तथा मुहं पर टैप लगाकर बंधक बना कर मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाशों ने किसी से मोबाईन फोन पर बात कर दूसरी मंजिल पर पहुंच गये और कमरे का दरवाजा तोड़कर लगभग डेढ सौ किलों की वजनी तिजोरी को चारो बदमाश उठा कर ले गये। नौकर का कहना था कि उस तिजोरी में लगभग 25 से 30 लाख रूपये का कीमती सामान मुकुट, हार अन्य आभूषण और नगदी रखी थी। कुछ बाद नौकर ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर पड़ोसियों को घटना से अवगत कराया। नौकर का कहना है कि चार बदमाशों में से एक का चेहरा देख लिया है। दिन दहाड़े हुई इस दुस्साहिक घटना से प्रकाश डालते हुये पडौसी युवक ने भी नौकर की बात को स्वीकार करते हुये बताया चार बदमाश मुंह पर गमछा बांधकर आये थे। डकैती की इस वारदात को अंजाम देते हुये साफ निकल गये। इधर सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने पुलिस टीम के साथ मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.