मथुरा। महानगर में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए नगर निगम द्वारा अधिकृत की गई फर्म के कर्मचारियों की मेहनत रंग लाने लगी है।
संस्था द्वारा किये जा रहे कार्य से सफाई व्यवस्था सुदृढ हुयी है। इसके साथ ही सफाई से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी त्वरित रूप से कराया जा रहा है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशन में संस्था के माध्यम से सफाई होने से शहर की सफाई व्यवस्था पहले से सुदृढ हुयी है। इसके साथ ही संस्था द्वारा किये जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण नगर निगम के अधिकारियों द्वारा स्वयं किया जा रहा है।
संस्था द्वारा शनिवार को होली गेट गांधी आश्रम बीएसए रोड न्यू बस स्टैंड अग्रसेन चौराहे से मसानी जन्मभूमि गोविंद नगर, टैंक चौराहा से कचहरी रोड, वेटरनरी कॉलेज से औरंगाबाद वार्ड नंबर 44 राधिका विहार भूतेश्वर चौराहे से कृष्णा नगर रोड कृष्णापुरी चौराहा से नगर निगम मंडी चौराहे से बाकलपुर गोवर्धन चौराहा एवं वृंदावन नगर में प्रेम मंदिर छटीकरा रोड पर सफाई का कार्य किया गया। वर्षा के दौरान जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु नाले/नालियों की सफाई भी रोस्टर अनुसार नियमित रूप से करायी जा रही है एवं खाली प्लाटों की भी सफाई का कार्य अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति सुगमता का अनुभव हो इस हेतु नगर निगम निरन्तर प्रयासरत है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.