लखनऊ । यूपी में रविवार देर रात 18 PCS अफसरों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (SDM) का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कुछ अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्नाव के SDM शुभम यादव को बुलंदशहर भेजा गया है। गाजीपुर के SDM पुष्पेंद्र पटेल को अंबेडकर नगर, कानपुर देहात की SDM सुरभि शर्मा को बागपत, अमरोहा के SDM पुष्पनाथ चौधरी को उन्नाव और हाथरस की SDM लवलीत कौर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में OSD बनाया गया है। रायबरेली के SDM मिथलेश कुमार तिवारी को मैनपुरी, मैनपुरी के SDM गोपाल शर्मा को बरेली, वाराणसी की
SDM प्रतिभा मिश्रा को कानपुर देहात और आगरा के SDM सचिन राजपूत को शामली भेजा गया है। वहीं, मथुरा की उपजिलाधिकारी दीपिका मेहर को भी शामली में SDM बनाया गया है।
इसके अलावा देवरिया के SDM अवधेश कुमार निगम का तबादला फिरोजाबाद किया गया है। अलीगढ मे सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात PCS अधिकारी वीर सिंह को रायबरेली का SDM बनाया गया है।