सोनू सूद ने किया अलिया भट्ट का सपोर्ट , बोले- ‘एक्टर की मेहनत को कैमरों की चमक से ना आंकें’

मुंबई । कांस फेस्टिवल पहुंचीं आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। आलिया कभी अपने लुक को लेकर तो कभी अपनी बातों को लेकर वायरल हो जाती हैं। हालही में अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर कांस फेस्टिवल में फोटोग्राफर द्वारा नजरअंदाज़ हुए जाने पर काफी ट्रोल हो रही हैं। अब इसी बीच आलिया की ट्रोलिंग को लेकर अभिनेता सोनू सूद उनका समर्थन करते नज़र आ रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए एक नोट लिखा। सोनू सूद ने कहा ‘किसी भी कलाकार की मेहनत और वैश्विक उपलब्धि को सिर्फ कैमरों की चमक से नहीं आंका जा सकता है।

सोनू सूद ने पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए लिखा कि ‘जब हमारा ही कोई अपना व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कदम रखता है, तो यह हमारे लिए गर्व का पल होना चाहिए, न कि कमियां ढूंढ़ने का बहाना। हर उपलब्धि को सार्थक होने के लिए कैमरों, सुर्खियों या अजनबियों से मान्यता मिलने की जरूरत नहीं होती।’

अभिनेता सोनू सूद ने आगे लिखा कि ‘अंतर्राष्ट्रीय स्टेज पर खड़े होना, अपने का काम प्रतिनिधित्व करना और अपनी यात्रा को गरिमा के साथ आगे बढ़ने का साहस ही अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।’ एक्टर सोनू सूद ने और आगे लिखा कि आज की दुनिया को ट्रोलिंग की लत लग चुकी है, लेकिन हमें प्रोत्साहन को चुनना चाहिए।’

सोनू सूद ने लिखा कि ‘याद रखें जो लोग अपने सपने बुनने में व्यस्त होते हैं, उनके पास दूसरों को नीचे खींचने के लिए वक्त नहीं होता।’ सोनू सूद ने लास्ट में लिखा कि हमें तुम पर गर्व है, मेरे दोस्त। सही लोगों ने तुम्हारी चमक को पहचान लिया।’ अभिनेता सोनू सूद ने अपनी इस पोस्ट में आलिया के नाम का कहीं जिक्र नहीं किया है। बता दें कि कांस रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट की वीडियो को लेकर मिले-जुले रिएक्शन आ रहे है। जहां एक तरफ कुछ लोग आलिया के कॉन्फिडेंट की तारीफ कर रहे है। वहीं कुछ लोग उनकी ट्रोलिंग में जुटे हुए हैं। आलिया के साथ कांस में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी अपना जलवा बिखेर रहीं है।