शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1456 अंक टूटा, निफ्टी 23450 से नीचे पहुंचा

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव और प्रधानमंत्री की ओर से देश के लोगों से की गई मितव्ययिता की अपील के बाद घरेलू शेयर बाजार की भावनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सेंसेक्स मंगलवार को 1,456.04 अंक गिरकर 74,559.24 पर बंद हुआ तो निफ्टी 436.30 अंक गिरकर 23,379.55 पर आ गया। डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 95.63 (अस्थायी) पर आ गया।