खंडेलवाल महिला मंडल का 26वां स्थापना दिवस : नई कार्यकारिणी का गठन , महिला सशक्तिकरण का लिया संकल्प

मथुरा । खंडेलवाल महिला मंडल के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नई पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। नई कार्यकारिणी में श्रीमती रमा खंडेलवाल को अध्यक्ष, ममता खंडेलवाल को उपाध्यक्ष, पल्लवी खंडेलवाल को महामंत्री, नम्रता खंडेलवाल को उपमंत्री, भावना खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष, गुंजन खंडेलवाल को सह-कोषाध्यक्ष, मीनल खंडेलवाल को सांस्कृतिक मंत्री, पूजा खंडेलवाल को सह-सांस्कृतिक मंत्री तथा प्रीति खंडेलवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त संध्या खंडेलवाल, उषा पतिंगिया, रितु खंडेलवाल, शिल्पी खंडेलवाल, शालिनी खंडेलवाल एवं योगिता खंडेलवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में समाजहित, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी महिलाओं ने नई समिति को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन वृंदावन में गौ सेवा के साथ हुआ। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के श्याम खंडेलवाल, अनुज खंडेलवाल, राज खंडेलवाल, श्रीमती रजनी खंडेलवाल, अमित खंडेलवाल एवं सरिता खंडेलवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संस्था निरंतर समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।