वृंदावन। दिव्य ग्रुप के नए प्रोजेक्ट “श्री राधा एलीगेंस, बरसाना” के शुभारंभ के उपलक्ष्य में चारधाम मंदिर में भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धा, संगीत और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने माता रानी के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए और तालियों की गूंज से मंदिर परिसर गूंज उठा। गायककार सुमित सैनी, रवीश पंडित, भावना पंडित के भजनों ने सभी का मन मोह लिया।
इस खास आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, समाजसेवी देवेंद्र गौतम (गुड्डू भैया), बिल्डर संजय जैन, बांके लाल अग्रवाल, राजू हाथी वाले, बॉबी हाथी वाले, मुरारी लाल अग्रवाल (घी वाले), अनुराग चौहान, एडवोकेट विपिन (बैट्री वाले), सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, भाजपा नेता अवधेश उपाध्याय, गुरु कृपा के निदेशक राहुल सिंघल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
सभी अतिथियों ने भक्ति में लीन होकर कार्यक्रम का आनंद लिया और दिव्य ग्रुप के इस नए प्रोजेक्ट के सफल भविष्य की कामना की।
यह आयोजन न सिर्फ एक प्रोजेक्ट लॉन्च रहा, बल्कि भक्ति और सामाजिक एकता का भव्य उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने वृंदावन की आध्यात्मिक पहचान को और मजबूती दी। आयोजक दिव्य ग्रुप ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Next Post