मथुरा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा के घोषित परिणामों में मथुरा के होनहार शुभम चतुर्वेदी ने शानदार सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। कुल 932 चयनित अभ्यर्थियों में शामिल शुभम की उपलब्धि पर परिजनों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
शहर के महौली क्षेत्र स्थित पौर चौबिया पाड़ा निवासी श्रद्धा एवं मनोज चतुर्वेदी के पुत्र शुभम बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उनके बड़े भाई और भाजपा नेता अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि शुभम ने परमेश्वरी देवी धानुका इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के बाद एनआईटी दुर्गापुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
इंजीनियरिंग के बावजूद शुभम का लक्ष्य शुरू से ही सिविल सेवा में जाने का था। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.