कोसीकलां/मथुरा। छाता-कोसीकलां हाईवे क्षेत्र में फरसा वाले बाबा मौत के बाद शनिवार को हालात उस समय और बिगड़ गए, जब आगरा मंडल के डीआईजी द्वारा घटना स्थल बुलाई गई वार्ता के दौरान हुए पथराव में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के दो प्रमुख पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार विहिप के प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल स्वीटी सुपाड़ी और जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह को डीआईजी ने घटनास्थल पर स्थिति को शांतिपूर्वक सुलझाने के लिए चर्चा हेतु बुलाया था। वार्ता के दौरान ही भीड़ उग्र हो गई और अचानक पथराव शुरू हो गया। इस अप्रत्याशित पथराव में दोनों पदाधिकारी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घायल नेताओं को तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पथराव काफी तेज था, जिससे आसपास खड़े कई अन्य लोगों को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.