राया (मथुरा)। कस्बा राया में मंगलवार रात स्कूटी चोरी के प्रयास को लेकर हुए मामूली विवाद ने बुधवार को बड़ा रूप ले लिया। मामले में एक सेवानिवृत्त फौजी की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने थाना राया का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, गांव फजियतपुर की नगरिया में स्कूटी चोरी के प्रयास को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान पीड़ित पक्ष के समर्थन में हिंदूवादी संगठनों और कोदंड पिनाक सारंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबेदार ललित कुमार भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
बताया गया कि पुलिस द्वारा वीवीआईपी ड्यूटी का हवाला दिए जाने पर सूबेदार ललित कुमार आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही करीब एक सैकड़ा रिटायर फौजी और ग्रामीण थाना राया पहुंच गए और थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर फर्श बिछाकर सूबेदार की रिहाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने हस्तक्षेप कर सूबेदार को रिहा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.