संघर्ष और समर्पण से सशक्त हुआ युवा नेतृत्व, कुंज बिहारी बने भाजपा में उभरता चेहरा

मथुरा । भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर में कुंज बिहारी चतुर्वेदी का नाम आज युवा नेतृत्व के रूप में तेजी से उभर रहा है। उनका राजनीतिक सफर समर्पण, संघर्ष और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक बन चुका है। कम उम्र में ही महानगर स्तर पर जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना उनकी निरंतर मेहनत, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

वर्ष 2009 में छात्र जीवन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर उन्होंने अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की, जहां मिले संस्कारों ने उनके व्यक्तित्व को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति से मजबूत बनाया। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने वर्ष 2013 में जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाला और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वर्ष 2017 में मण्डल संयोजक के रूप में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया, वहीं 2018 में जिला महामंत्री (युवा मोर्चा) बनकर युवाओं को जोड़ने और संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाई। उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए वर्ष 2021 में उन्हें भाजपा मथुरा महानगर का जिला मंत्री बनाया गया जहां से वे वर्तमान में महानगर मंत्री के रूप में सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

कुंज बिहारी चतुर्वेदी का यह सफर इस बात का उदाहरण है कि संगठन में समर्पण और मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता है। उनके कार्यों से प्रेरित होकर युवा वर्ग भी समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो रहा है। इस उपलब्धि पर सांसद हेमा मालिनी, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।