मथुरा। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से वेटनरी विश्वविद्यालय के पंद्रहवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर मथुरा के पूर्व विधायक एवं पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर तथा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की।
भेंट के दौरान विशेष रूप से मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में यमुना जल शुद्धीकरण की गंभीर स्थिति का मुद्दा उठाया गया। प्रदीप माथुर और पं. यतेंद्र मुकद्दम ने यमुना जल शुद्धीकरण से जुड़े कार्यों में हो रही अनियमितताओं की ओर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित करते हुए यमुना जी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इसके अलावा उन्होंने मथुरा शहर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जनसमस्याओं से भी महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया और उनके समाधान के लिए उचित पहल करने का आग्रह किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.