एनएसएस शिविर समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र वितरित

मथुरा। किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रश्मि सिंह उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में आरसीए डिग्री कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिभा एवं सोनम यादव शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत, शिविर की सात दिवसीय रिपोर्ट, राष्ट्रीय गीत, भजन, नाटक, देशभक्ति गीत, सामूहिक एवं एकल नृत्य तथा सामूहिक होली प्रस्तुतियां शामिल रहीं। शिवानी, काजल, राधा, विशाखा, अंगद, कविता, शिखा, प्रिया, सीमा, सोनिया, खुशबू, श्रेया गोस्वामी, प्रियंका, तुषार एवं उनकी टीम ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मंच संचालन प्राची सारस्वत एवं रोशनी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार कौशिक ने दिया, जबकि कार्यक्रम की व्यवस्थाएं एनएसएस अधिकारी डॉ. नवीन अग्रवाल ने संभाली।

समारोह में प्रो. राजेश अग्रवाल, प्रो. विनोद खंडेलवाल, डॉ. रामदत्त, डॉ. अजय उपाध्याय, लेफ्टिनेंट डॉ. कपिल कौशिक, मीनाक्षी गौतम, सुषमा यादव, दीपक कुमार, आलोक मिश्रा, संजय सिंह, महेश कुमार, रिंकू, तनु और नितिन सहित अनेक शिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।