वृंदावन: बोर्ड परीक्षा के बीच हाईस्कूल की छात्रा ने लगाई फांसी

​वृंदावन। धर्मनगरी के गोपीनाथ बाग क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई जहां यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रही एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने फांसी लगाकर जान गवांई है। माँ मथुरा दवा लेने आई थी। छोटी बहन जब घर आई तब उसने फंदे पर उसको झूलते देखा।
​मृतका की पहचान अंशिका (17) पुत्री मुकेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार परिवार मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला है जो पिछले तीन वर्षों से वृंदावन में निवास कर रहा था। अंशिका यहां जमाई विनोद पब्लिक स्कूल के पास एक किराए का कमरा लेकर रह रही थी और वर्तमान में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाएं दे रही थी।

घटना गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे की है। जब काफी देर तक हलचल नहीं हुई तो मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खोलकर छात्रा को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।