भाजपा नेता की पुत्री पारुल ने CS प्रोफेशनल परीक्षा में फहराया परचम

मथुरा। इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया द्वारा घोषित दिसंबर 2025 के परीक्षा परिणामों में भाजपा नेता चिंताहरण चतुर्वेदी की पुत्री मेधावी छात्रा पारुल चतुर्वेदी ने शानदार सफलता अर्जित की है। पारुल ने सीएस के सबसे कठिन स्तर, ‘प्रोफेशनल प्रोग्राम’ के ग्रुप-2 में उत्तीर्ण होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

​जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार पारुल ने रणनीतिक प्रबंधन और कॉर्पोरेट वित्त में 55 अंक, कॉर्पोरेट पुनर्गठन में 46 और दिवाला एवं शोधन अक्षमता कानून में 51 अंक प्राप्त कर कुल 152 अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है।

​अपनी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए पारुल ने कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पारुल की यह सफलता जनपद के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।