आठ दिवसीय बसंत पाटोत्सव के कार्ड का हुआ विमोचन, 14 जनवरी से होगा शुभारंभ

मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज में पंडित सोहन लाल शर्मा की अध्यक्षता में प्रबंध कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी आठ दिवसीय बसंत पाटोत्सव कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पाटोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी से किया जाएगा। पाटोत्सव के अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसका मधुर कथा-वाचन यशोदावतार संत श्री श्री जी बाबा के सुपुत्र महंत राधाकांत जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

14 जनवरी को दोपहर 11 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो बैंड-बाजों के साथ गोविंद नगर स्थित शनि देव मंदिर से प्रारंभ होकर मंदिर प्रांगण तक पहुंचेगी।

पाटोत्सव का समापन बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भगवान के भव्य फूल बंगला, छप्पन भोग एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। आठ दिवसीय पाटोत्सव के दौरान प्रतिदिन मंदिर प्रांगण में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी क्रम में आज प्रबंध कमेटी, सेवायतों एवं श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा पाटोत्सव के आमंत्रण पत्र (कार्ड) का विधिवत विमोचन किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद नीरज वशिष्ठ, सेवायत मुन्नी लाल गोस्वामी, बिट्टू गोस्वामी, बसंती बुआ, दीपक शर्मा, मुकट मणि शर्मा, भजन गायक मनमोहन (आगरा), पंकज शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, बृजनंदन शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।