अग्रवाल क्लब परिवार मथुरा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 18 जन. को

मथुरा। महा नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था अग्रवाल क्लब परिवार, मथुरा द्वारा वर्ष 2025 में विशेष सहयोग देने वाले अपने सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा नवीन वर्ष 2026 के लिए नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को 18 जनवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय अग्रवाल क्लब परिवार के निदेशक मंडल की प्रथम बैठक में लिया गया जो होटल मिस्टेक पाम में आयोजित की गई।

बैठक का शुभारंभ संस्था के संस्थापक अजय कांत गर्ग, अध्यक्ष दिलीप गर्ग, सचिव शोमित अग्रवाल एवं संयोजक योगेश अग्रवाल द्वारा भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात नवीन अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा निदेशक मंडल, कोर कमेटी एवं संरक्षक सदस्यों का पटुका उड़ाकर स्वागत किया गया।

बैठक में वर्ष भर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सामाजिक कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से 18 जनवरी को नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से धीरज गोयल, कपिल अग्रवाल, विभोर तायल, दीपक अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, रूप कृष्ण गर्ग, उज्जवल अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रजत गोयल, कौशल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, यश गुप्ता, नितिन अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।