मथुरा। ब्रज सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में “स्वच्छ ब्रज – पावन ब्रज” संकल्प के अंतर्गत आयोजित ब्रज चौरासी कोस यात्रा का चतुर्थ दिवस श्रद्धा भक्ति और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रातःकाल से ही यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा देखने को मिली।
कार्यक्रम संयोजक नितिन बगिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चतुर्थ दिवस की यात्रा का शुभारंभ विमल कुंड से हुआ, जहाँ श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन कर संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आत्मशुद्धि एवं आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव किया।
इसके पश्चात यात्रा दल अशोक वाटिका स्थित लंका रामेश्वरम पहुँचा जो प्रभु श्रीराम की लीलाओं से जुड़ा एक पावन स्थल है। यहाँ श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से दर्शन कर प्रार्थना की।
अगले चरण में यात्रा श्री कुंड पहुँची जहाँ ब्रज की आध्यात्मिक गरिमा और शांति ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके बाद यात्रा 84 खंभा स्थल पहुँची जहाँ प्राचीन स्थापत्य और ऐतिहासिक महत्व को देखकर श्रद्धालु अभिभूत नजर आए।
अंतिम चरण में यात्रा दल चामुंडा देवी मंदिर कामवन पहुँचा। यहाँ माता के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने ब्रज क्षेत्र की सुख-समृद्धि, स्वच्छता और यात्रा की सफलता के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस दौरान पूरा वातावरण जय माता दी के जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
इस अवसर पर नीरज तायल तनु गर्ग आशीष गर्ग राहुल बंसल विशाल इति पवन अभय गुप्ता रश्मि अमित शिखा भारत भूषण चारु हेमंत अंकुर ऋतु अनूप अनीषा गौरव कृष्ण कुमार मुक्ता विपुल गुंजन दुर्गेश अभिषेक कसेरे रोहित श्वेता तरुण चैतन्य रुद्राक्षी पंकज नेहा योगिता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ब्रजवासी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.