बार एसोसिएशन मथुरा ने एडवोकेट पवन कौशिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गोवर्धन। बार एसोसिएशन मथुरा की ओर से विशेष कार्यकारिणी के अंतर्गत एड. पवन कौशिक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बार एसोसिएशन के सचिव एड.शिव कुमार एवं एड. राघवेन्द्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

एडवोकेट पवन कौशिक को यह सम्मान बार एसोसिएशन के प्रति उनकी सक्रिय सहभागिता, विधिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट पवन कौशिक एक कर्मठ एवं निष्ठावान अधिवक्ता हैं, जो न्यायिक दायित्वों के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वक्ताओं ने बताया कि पवन कौशिक गोवर्धन स्थित प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर में सेवायत के रूप में लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं, जिससे धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ता मिली है।