बृजवासी सेवा समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न, मुकेश बने अध्यक्ष, अनूप टेंट मंत्री निर्वाचित
मथुरा । महानगर की प्रमुख सामाजिक संस्था बृजवासी सेवा समिति के वार्षिक वर्ष 2026 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। समिति के संस्थापक एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशिभानु गर्ग ने निर्वाचन की घोषणा करते हुए मुकेश अग्रवाल अंगूठी वालों को अध्यक्ष तथा अनूप अग्रवाल टेंट वालों को मंत्री घोषित किया। इसके साथ ही आठ सदस्यीय मंत्रिमंडल की भी घोषणा की गई।
नवीन पदाधिकारियों की घोषणा होते ही बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जोरदार तालियों और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया तथा फूल-मालाओं से सम्मानित किया।
स्थानीय होटल में आयोजित वार्षिक निर्वाचन बैठक मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशिभानु गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एक वर्ष के लिए गठित मंत्रिपरिषद में मुकेश अग्रवाल अंगूठी वाले (अध्यक्ष), विनोद अग्रवाल एवं सुनील सुतिया (उपाध्यक्ष), अनूप अग्रवाल टेंट वाले (मंत्री), आशीष गर्ग (उप मंत्री), संदीप अग्रवाल ठेकेदार (कोषाध्यक्ष), मुकेश अग्रवाल (प्रचार मंत्री) एवं पंकज अग्रवाल (ऑडिटर) को निर्वाचित किया गया।
समिति के स्थापना दिवस पर 15 जनवरी, मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 1100 किलो खिचड़ी, 500 किलो हलवा एवं चाय का वितरण किया जाएगा।
बैठक में मनोज अग्रवाल, अमित वाष्णेय, दीपक सुतिया, अमित बगिया, बृजेश गर्ग, विवेक अग्रवाल, संजय कुमार, घनश्याम सुतिया, पराग गुप्ता, सचिन चौधरी, मनोज भार्गव, कृष्ण गोपाल विसावर, सुधीर वर्मा, मुकेश अग्रवाल, केदार खंडेलवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अतुल मित्तल, समीक्षा अग्रवाल, सुनील लाला सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।