मथुरा के पुलिस विभाग में नव वर्ष पर बड़ा फेरबदल, आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी बदले

मथुरा। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एस एस पी श्लोक कुमार शुक्रवार को निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया है। स्थानांतरण/नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अजय कौशल प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां से प्रभारी निरीक्षक थाना रिफाइनरी, राजकमल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना गोविन्द नगर से प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां, रवि त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन से प्रभारी निरीक्षक थाना गोविन्द नगर, छोटे लाल प्रभारी स्वाट टीम से प्रभारी निरीक्षक थाना फरह, अश्वनी कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार से प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना, भगवत सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन, सुधीर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना महावन से प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार, चेतराम शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना से प्रभारी निरीक्षक थाना महावन, उप निरीक्षक अजय वर्मा थानाध्यक्ष थाना रिफाइनरी को प्रभारी स्वाट टीम, पुष्पेन्द्र अपराध शाखा से थानाध्यक्ष बल्देव, निरीक्षक त्रिलोकी सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना फरह से अपराध शाखा, श्रीमती रंजना सचान प्रभारी निरीक्षक थाना बल्देव से प्रभारी आप्रेशन जागृति सेल, पहलवान सिंह प्रभारी यूपी 112 से वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देव पाल सिंह पुण्डीर प्रभारी आप्रेशन जागृति सेल से प्रभारी यूपी 112, उमेश चन्द्र अतिरिक्त निरीक्षक थाना बल्देव से साइबर थाना बनाकर भेजा है।
एस एस पी श्लोक कुमार का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल जनहित एवं कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।