मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस कार्यालय के साथ साथ जनपद के सभी ब्लॉकों में भी मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई। ध्वजा रक्षक सेवादल के पूर्व अध्यक्ष मनोज गौड़ द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर से कार्यालय पर पार्टी का ध्वजारोहण कराया। संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि 28 दिसंबर 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी इसके प्रथम अध्यक्ष कोमेशचंद्र बनर्जी थे कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा सिद्धांत धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में विश्वास करने वाली पार्टी का नाम है कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी गई जिस प्रकार अंग्रेजों के जुल्म अत्याचार के आगे कांग्रेस के दिग्गज नेता झुके नहीं थे उसी तर्ज पर पार्टी द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जुल्म, अत्याचार,संवैधानिक संस्थानों पर अंकुश, बंधुआ मजदूर बनाकर रखने के खिलाफ लोकतंत्र संविधान बचाने के लिए पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जन आंदोलन करेगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि आज लोकतंत्र का सबसे विश्वसनीय स्तंभ न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह उठ रहे हैं।
कार्यक्रम में कीर्ति कुमार कौशिक आदित्य तिवारी रूपा लवानिया ललिता देवी प्रेम शंकर शर्मा उमाशंकर शर्मा कुंवर सिंह निषाद महेश चौबे आशीष चतुर्वेदी आशीष अग्रवाल प्रवीण ठाकुर हर्ष चौरसिया अरुण गौतम अप्रतिम सक्सेना हाशिम हुमेर पूरन सिंह बालवीर प्रधान करन निषाद मोनू निषाद योगेश निषाद अरनव चौधरी जुगल वार्ष्णेय भारत लाल खुदा बख्श दौलत गोला मुकेश तिवारी संजय भारद्वाज विवेक कुमार राजेश कुमार दिलशाद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.