ठंड के चलते मथुरा में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी, DM सीपी सिंह ने जारी किए आदेश

मथुरा । भीषण सर्दी और कोहरे को देखते हुए डीएम सीपी सिंह ने कक्षा नर्सरी से इंटरमीडिएट तक सभी स्कूलों को 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश डीआईओएस रविन्द्र सिंह ने जारी किया है। डीआईओएस ने बताया कि आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई और सीआईएससीई के स्कूल भी बंद रहेंगे। आदेश की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।