संकल्प दिवस के रूप में मनाया महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस

मथुरा । महाराजा सूरजमल स्मृति न्यास द्वारा डैंपियर नगर स्थित किसान भवन में हिंदू हृदय सम्राट, भरतपुर के संस्थापक अजेय महाराजा सूरजमल का 262 वां बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यास के पदाधिकारियों एवं आचार्य सत्यप्रिय आर्य द्वारा वैदिक हवन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत जिला मजिस्ट्रेट उपेन्द्र सिंह ने महाराजा सूरजमल के आदर्शों पर चलने, संगठित रहने तथा महापुरुषों के जीवन चरित्र से बच्चों को संस्कारित करने पर जोर देते हुए दहेज, मृत्युभोज, नशा जैसी कुरीतियों को त्यागने का संकल्प लिया गया और सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह वितरण किये। सम्मान के क्रम मे समाजसेवा के क्षेत्र में, स्व. चौ हरस्वरूप सिंह एवं चौ रोशन सिंह को जाट शिरोमणि, एचपी सिंह परिहार को जाट केसरी, दिल्ली न्यायिक सेवा में जज बनी दीपिका चौधरी, टैरो कार्ड रीडर प्रतिमा सिंह, कुश्ती की राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्चना चौधरी एवं शालू कुंतल को जाट गरिमा तथा ग्राम पंचायत अधिकारी रामकुमार चौधरी अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी एसो., ग्राम विकास अधिकारियों में चिंटू कुमार कुंतल,मोहन श्याम सिंह,रंजीत सिंह तोमर, राकेश चौधरी एवं ब्रजमोहन चौधरी, हॉकी में स्वर्ण पदक प्राप्त यश चौधरी, कपिल कुमार, अनंत चौधरी, निशांत, हर्ष सिरोही, विनीत फौजदार, आशीष कुमार एवं अमित कुमार, कराटे गोल्ड मेडलिस्ट निशांत चौधरी, कुराश खिलाड़ी विनीत कुंतल एवं वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता गोविंद सिंह को जाट रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।

उपस्थित जनसमूह को रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, किसान नेता व न्यास के कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह तोमर, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी, कथोपदेशिका अर्चना प्रिय आर्य, चौ धर्मसिंह, चौ रोशन सिंह, कृष्ण जन्मभूमि न्यास के एड. महेंद्र सिंह, रेनू सिंह आदि ने संबोधित किया और महाराजा सूरजमल के विचार और संस्कार अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन न्यास के ट्रस्टी व महासचिव चौधरी विजय आर्य ने तथा धन्यवाद न्यास के अध्यक्ष आर बी चौधरी ने दिया।

इस अवसर पर चौ धर्मसिंह, जगपाल चौधरी, योगेश चौधरी, हरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, एड उमाशंकर सिंह, डॉ जय कुमार सिंह, शहीद पंकज नौहवार के पिता सूबेदार नौहबत सिंह, रोहताश चौधरी एड.,अनिल चौधरी, यशपाल पचाइयां, मानवेंद्र कुमार, डॉ अशोक सिकरवार, प्रेम सिंह हिन्दू, धर्मवीर सिंह प्रधान जी, भजन गायिका रिया ब्रजवासी, प्रदीपिका फौजदार, हितेंद्र चौधरी , पुष्पेंद्र चौधरी भरऊ, कवि जितेंद्र सिंह, सत्यवती चौधरी, सुजाता चौधरी, डॉ रेनू सिंह, विनीता वर्मा, नागेंद्र कुमार, सुभाष चौधरी, मौनी ताऊ, भानुप्रताप सिंह, शिवकुमार सिंह, कैप्टन उद्यम सिंह, इंजी जयवीर सिंह, कैप्टन केसी ठकुरेला, दरयाव सिंह, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।