मथुरा । विजिलेंस ने फरह क्षेत्र के गांव भदेरूआ ओल में चेकिंग करते हुए पांच स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लखनऊ प्रवर्तन दल के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता,मुख्य अभियंता मथुरा जोन के निर्देश पर विजिलेंस प्रभारी अरूण कुमार,जेई किशन कुमार ने फरह क्षेत्र में चेकिंग की। फरह के गांव भदेरूआ ओल में कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी के पांच मामले पकड़े । यहां वाणिज्यिक परिसर एवं अतिरिक्त केबल डालकर घरेलू परिसर में चोरी की जा रही थी। चोरी का लोड करीब 32 किलोवाट लोड मिला। टीम ने कार्रवाई की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की। क्षेत्रीय अभियंता संतोष कुमार,हिमांशु, नितिश आदि विजिलेंस कर्मी मौजूद रहे। विजिलेंस प्रभारी अरूण कुमार के अनुसार कार्रवाई से मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता देहात सहित अन्य अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।