मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड संख्या 31 में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय पार्षद मुन्ना मलिक ने सुखदेव नगर में नवीन सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
पार्षद मुन्ना मलिक ने क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान के साथ नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना के अंतर्गत सुखदेव नगर में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से सीसी इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सुखदेव नगर में प्यारे चौधरी के मकान से ताराचंद जी के मकान तक, रोशन के मकान से यासीन जी के मकान तक निर्माण होगा।
पार्षद मुन्ना मलिक ने कहा मेरा संकल्प है कि वार्ड 31 की हर गली पक्की, स्वच्छ और आवागमन के लिए सुगम हो। आज शुरू हुए इन कार्यों से स्थानीय निवासियों को कच्चे रास्तों और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। जनता का विश्वास और सहयोग ही मेरी असली ताकत है, और विकास का यह सफर इसी तरह अनवरत जारी रहेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने पार्षद मुन्ना मलिक का क्षेत्र में कराए जा रहे लगातार विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक और समर्थक मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.