मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

मथुरा । 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 आगरा जोन आगरा का उद्घाटन गुरूवार को डीआईजी रेंज आगरा व जिलाधिकारी व एसएसपी श्लोक कुमार ने फीता काट व कबूतर उड़ा कर किया । पहला मैच कासगंज व मथुरा के बीच हुआ जिसमे मथुरा ने कासगंज पर 126 रन की बड़ी जीत हासिल की ।
17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 आगरा जोन आगरा का उद्घाटन मैच पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर मथुरा व कासगंज टीम के बीच हुआ जिसमें टॉस जीतकर पहले खेलते हुए मथुरा की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए।
ओपनिंग करने डीआईजी शैलेश पांडेय व एसएसपी मथुरा कुछ खास नही कर पाए। डीआई शैलेश पांडेय शून्य व एसएसपी श्लोक कुमार 5 रन बनाकर आउट हो गये लेकिन डीआईजी व एसएसपी अपनी टीम का हौंसला बढ़ाते दिखे इसके बाद मथुरा की टीम के कप्तान विजय चौहान ने टीम को संभाला उन्होंने 52, साहिल हसन 51, मनीष यादव 69 व वैभव त्यागी ने 39 रन की शानदार पारी खेली। इसके जबाब में कासगंज की तरफ से हरीश ने 32 व चिंटू ने 22 रन बनाए इसके अलावा कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका। डीआईजी शैलेश कुमार व एसएसपी श्लोक कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लेकर कासगंज की टीम की कमर तोड़ दी इसके अलावा पीआरओ अजय किशोर व सर्वलान्स प्रभारी विकास शर्मा ने भी दो-दो विकेट व साहिल हसन व सनी यादव ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच साहिल हसन को चुना गया। इस तरह मथुरा ने कासगंज को 126 रन से हरा दिया। इस दौरान स्टेडियम पर एसपी सिटी राजीव सिंह, एसपी देहात सुरेश रावत, एसपी सुरक्षा राजकुमार अग्रवाल, एसपी ट्रेफिक मनोज यादव , सीओ लाइन सुमन कनोजिया, आर आई रामरतन सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
अंपायरिंग कर्मवीर व विष्णु ने व कमेंट्री पीटीआई सुबोध कौशिक व स्कोरिंग गौरव कसाना ने की ।