-आप अब भी कटने से बचा सकते है मतदाता सूची में अपना नाम
– 6-7 दिसंबर को अंतिम मौका, मतदान केंद्रों पर लगेंगे महा कैम्प,
मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में मथुरा जनपद के मतदाता तेजी से हिस्सा ले रहे हैं। जिले के कुल 19,47,368 मतदाताओं में से 14,26,881 मतदाताओं के फॉर्म कम्प्यूटरीकृत कर दिए हैं, जो टोटल वोट का 73.27 प्रतिशत भागीदारी को दर्शाता है।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान अब अंतिम चरण में है। जो मतदाता अभी तक फॉर्म जमा नहीं कर सके हैं वह 6 दिस. शनिवार व 7 दिसंबर रविवार को मतदान केंद्रों पर आयोजित महा कैम्प में जमा कर सकते है । मतदाता यहां पहुंचकर अपना एसआईआर फॉर्म जमा कर मतदाता सूची से नाम कटने से बच सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी विधानसभाओं में फॉर्म जमा करने की स्थिति संतोषजनक है।
पत्रकार वार्ता में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार के बारे में पूछा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि सभी बीएलओ व सुपरवाइजर मेरे जिगर का टुकड़ा है उनके सुख दुख मेरा है कार्य पूर्ण हो जाने पर सबको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एस आई आर पर बोलते हुए जिला अधिकारी ने बृजवासियों से अपील की कि वह अपना गणना पत्र जल्द से जल्द भरकर अपने बीएलओ को दें अगर मतदाता के पास फोटो नहीं है तो बिना फोटो के तथा बिना किसी डॉक्यूमेंट के अपने बी एल ओ को जमा कर दें आवश्यकता पड़ने पर अंतिम तिथि के बाद सूचना देकर मतदाता से जरूरी प्रपत्र को मांग लिया जाएगा इसलिए सभी मतदाता अपने गणना पर पत्र में अपना मोबाइल फोन नंबर जरूर अंकित करें। पत्रकार वार्ता में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी
(प्रशासन) डॉ अमरेश कुमार मौजूद रहे।
विधानसभा वार फीडिंग प्रगति
– छाता : 3,77,516 में से 2,91,159 मतदाता
– मांट : 3,56,707 में से 2,94,057 मतदाता
– गोवर्धन : 3,45,435 में से 2,49,517 मतदाता
– मथुरा : 4,76,563 में से 2,81,287 मतदाता
– बलदेव : 3,91,145 में से 3,10,861 मतदाता
जिले में मिले महत्वपूर्ण तथ्य
– अब तक 41,070 मतदाता मृतक पाए गए
– 24,358 मतदाता मौके पर नहीं मिले
– 1,13,651 मतदाता मथुरा से स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए
– 13,688 मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर पाए गए
फ़ार्म के साथ कोई प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं
डीएम ने स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है। किसी भी मतदाता को किसी प्रकार के दस्तावेज या प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है।
वर्ष 2025 और 2003 की मतदाता सूची को आधार मानकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 2003 की लिस्ट बीएलओ के पास उपलब्ध है।
मतदाताओं से अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक अपना एसआईआर फॉर्म नहीं भरा है, वे 6-7 दिसंबर को अपने मतदान केंद्र पर अवश्य पहुंचें और यह प्रक्रिया पूर्ण कराएं। जिनके पास फॉर्म नहीं पहुँचा है वे बीएलओ से फॉर्म लेकर तत्काल जमा कर सकते हैं।
चंद्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी मथुरा
एक से अधिक फार्म नहीं भरें
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कोई भी मतदाता एक से अधिक स्थानों पर फार्म नहीं भरे। यह अपराध है। ऐसा होने पर संबंधित मतदाता का नाम दोनों स्थानों से कट सकता है। साथ ही सजा और जुर्माना का प्रावधान है।