मथुरा। मांट-वृंदावन मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मांट राजा निवासी अक्कू के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक तमंचा बरामद किया है। चर्चाओं के अनुसार मृतक के साथ कोई युवती भी थी जो घटना के बाद फरार हो गयी।
पुलिस के अनुसार युवक बाइक पर सवार था जब उसे गोली मारी गई। सूचना मिलते ही थाना मांट क्षेत्र की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि उन्हें शव के पास से एक तमंचा मिला है जिसे जब्त कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-वृंदावन मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के समीप बाइक पर सवार मांट राजा निवासी अक्कू पुत्र विजय सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जब इसकी सूचना मिली मौके पहुंची पुलिस ने शव के पास एक तमंचा बरामद किया। घटना के गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया और पुलिस पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि परिजनों को जाम को खुलवाने के लिए समझाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.