वैश्य समाज के प्रति अमर्यादित टिप्पड़ी करने वालो को सबक सिखाने की जरूरत : वी वी एस
मथुरा। वी वी एस राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन की एक अहम बैठक में राष्ट्रीय संयोजक अनिल वार्ष्णेय ने वैश्य समाज को अपमानित करने वाले आगरा जनपद के विधायक बाबूलाल के पुत्र पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है। सभी को चंदा देकर सरकार चलाने में वैश्य समाज की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में मथुरा से सांसद का चुनाव लड़ने वाले रामेश्वर चौधरी द्वारा वैश्य समाज के खिलाफ बोलना उनकी गंदी मानसिकता का परिचय है।
संगठन के मसानी सेक्टर प्रभारी जुगल किशोर ने कहा कि वैश्य समाज के वोट से जीत हासिल करने वाले नेता ऐसी भाषा बोलते हैं और उनकी इस भाषा को सुनकर भी चुप रहने वाले वैश्य समाज को अब इनके विषय में सोचना होगा कि इनके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से समाजसेवी किशोर बाबू गुप्ता राजेश गुप्ता चौमुंहा वाले शैलेंद्र गुप्ता आकाश नवरत्न गुप्ता कान्हा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय रहे कि आगरा के एक पैट्रोल पम्प मालिक अनुराग अग्रवाल को रामेश्वर सिंह द्वारा धमकी देते हुए वैश्य समाज के बारे में अनर्गल टिप्पड़ी की गयी थी।