बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में स्वदेशी मेला का उद्घाटन

मथुरा । सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार मु य विकास अधिकारी मनीष मीना जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार परियोजना निदेशक यूपी नेडा एसके वर्मा जिला ग्राम उद्योग अधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग योगेन्द्र उपाध्याय ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इण्डिया एक्सपो सेन्टर एण्ड मार्ट ग्रेटर नोयडा में आयोजित यूपीआईटीएस 2025 की भाँति 09 से 18 अक्टूबर के मध्य प्रदेश के समस्त जनपदों में स्वदेशी मेला आयोजित करने के निर्देश दिये गये है जिससे हस्तशिल्पियों कारीगरों उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किये जा रहे है उत्पादों का विपणन दिपावली महापर्व के अवसर पर आम जन मानस को स्वदेशी वस्तु की खरीदारी का अवसर प्राप्त हो सके। जनपद में उद्योग विभाग खादी ग्रामोद्योग, माटी कला बोर्ड हथकरघा रेशम विभाग एवं ग्रामीण आजीविका मिशन सीएम युवा ओडीओपी विश्वकर्मा श्रम स मान योजना पीएमईजीपी मु यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि के लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य उत्पादकों को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 में नि:शुल्क स्टॉल आवंटित कराये गए है।

मंत्री ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर स्वदेशी उत्पादों से सजाएं अपना घर और जीएसटी की दरों में कमी का लाभ उठाए। स्वदेशी अपनाएं देश को आत्मनिर्भर बनाएं। मंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करने से कई फायदे होते है। स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलता है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 में मंत्री का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्हींने कारीगरों से उत्पादों के बारे में जानकारी ली। उद्घाटन के दौरान महापौर विनोद अग्रवाल विधायक बलदेव पूरन प्रकाश विधायक मांट राजेश चौधरी सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा रविकांत गर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय महानगर अध्यक्ष हरिशंकर
यादव राजू आदि उपस्थित रहे।