मथुरा में वार्ष्णेय समाज के पुरोधा कहे जाने वाले बी. सी. गुप्ता का निधन

 

मथुरा । वार्ष्णेय समाज के पुरोधा कहे जाने वाले भीक चंद्र गुप्ता एलआईसी का बीती रात्रि स्वर्गवास हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर मोक्ष धाम पर किया गया।
श्री वार्ष्णेय धर्मशाला ट्रस्ट (रजि.) मथुरा के उपाध्यक्ष एवम समाज के भीष्म पितामाह वी.सी. गुप्ता (LIC) काफी दिन से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों के अलावा अन्य वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित दिनेश वार्ष्णेय, किशोर बाबू गुप्ता, अशोक गुप्ता खिलौने वाले , जगदीश चुनमुन, देवीचरन गुप्ता, कपिलेश मोहन, हिमांशु वार्ष्णेय, जुगल किशोर, डा.डी.सी. गुप्ता, जयनारायण वार्ष्णेय आदि शामिल हुए।