पार्षद ने किया होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का उदघाटन

मथुरा। नगर निगम के पार्षद चंदन आहूजा द्वारा कृष्णा नगर वार्ड 30 में विशाल होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया
इस अवसर पर वार्ड की जनता ने हर्ष और उल्लास के साथ शिविर मे सहभागिता कर त्वचा रोग, श्वास रोग, पेट रोग, मानसिक रोग, जोड़ रोग व लेज़र मशीन द्वारा तिल व मस्से हटाने व स्वास्थ्य केम्प का पूर्ण लाभ प्राप्त किया।
जिसमे मुख्य रूप से डा. स्वर्णलता (जर्मनी) गोल्ड मेडलिस्ट व डा. उमा चौहान डेंटल सर्जन व स्पेशलीस्ट भास्कर हॉस्पिटल व डा कमल सिंह द्वारा जनता को निशुल्क सेवा व दवाईया प्रदान की गई।
पार्षद चंदन आहूजा ने बताया इन दिनों स्किन व चर्म रोग एलर्जी बहुत ज्यादा मात्रा मे फैल रही है ऐसे मे रोगों को जड़ से खत्म करने मे होम्योपैथिक एक महत्वपूर्ण व अचूक उपाय साबित हो रहा है।