अहमदाबाद। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 162 रन पर आउट कर दिया है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया जो उनके लिए घातक साबित हुआ। सिराज ने चार बुमराह ने तीन कुलदीप यादव ने 2 जबकि सुंदर ने एक विकेट लिया।
इस प्रकार वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। टीम साढ़े चार घंटे के अंदर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने चार और जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव को दो और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला। इसी के साथ अंपायर ने समय से पहले ही चायकाल का एलान कर दिया ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.