वृंदावन में नगर आयुक्त ने पैदल निरीक्षण करते हुए देखीं परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं

– पौराणिक महत्व के अनुरूप परिक्रमा मार्ग को विकसित करने की योजना, संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

मथुरा। वृंदावन परिक्रमा मार्ग को पौराणिक महत्व के अनुरूप भव्य स्वरूप दिए जाने की योजना है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने से पहले नगर आयुक्त द्वारा चरणबद्ध निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तीसरे दिन वृहस्पतिवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश ने अटल्ला चुंगी से केली कुंज बाराह घाट तक निरीक्षण किया।
जैसा कि वृंदावन परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं एवं परिक्रमार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने तथा परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा निरंतर पैदल भ्रमण कर गहन निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने 30 जून को केशीघाट से पानीघाट चौराहा तक, 1 जुलाई को पानीघाट चौराहा से अटल्ला चुंगी तक एवं 3 जुलाई को अटल्ला चुंगी से केली कुंज बाराह घाट तक पैदल भ्रमण कर परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के समीप व्यू कटर की स्थापना एवं सड़क समतलीकरण के लिए अवर अभियंता (निर्माण) को निर्देशित किया। कुछ स्थानों पर खुले नाले एवं नालियां पाई गईं, जिन पर सुरक्षा के दृष्टिगत स्लैब लगाकर ढकने के निर्देश दिए गए। एक खाली प्लॉट पर गंदगी पाए जाने पर तत्काल सफाई कराने तथा प्लॉट स्वामी को बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए नोटिस जारी किया। परिक्रमा
मार्ग पर स्थानीय नागरिकों द्वारा बनाए चबूतरे, रैम्प आदि अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए, जिससे परिक्रमार्थियों की आवागमन सुविधा बाधित न हो। श्रद्धालुओं परिक्रार्थियों के लिए बैठक के लिए लगाई गई बेंचों के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पाए जाने पर उन्हें पुनर्निर्मित व रिनोवेट कराने के निर्देश दिए गए। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की समीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए कि कोई भी लाइट बंद न रहे, और जहां आवश्यक हो वहां तत्काल मरम्मत कर कार्यशील कराई जाए।
कच्ची परिक्रमा मार्ग पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, साथ ही परिक्रमा मार्ग पर दीवारों के सौंदर्यीकरण को वॉल पेंटिंग कराए जाने की योजना को क्रियान्वित करने को कहा। नगर आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया गया कि परिक्रमा मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए, प्रमुख स्थलों पर डस्टबिन लगाए जाएं। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए, एवं अपर नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त द्वारा परिक्रमा मार्ग एवं मंदिर मार्गों का प्रतिदिन निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मौके पर सी०पी० पाठक (अपर नगर आयुक्त), अनुज कौशिक (सहायक नगर आयुक्त), श्री राम कैलाश (अधिशाषी अभियन्ता जल), नन्द किशोर (सहायक अभियन्ता, जल), अरूण कुमार (अवर अभियन्ता, निर्माण), मुकेश सिंह (राजस्व निरीक्षक), (अवर अभियन्ता, पथ प्रकाश), महेश चन्द (जोनल स्वास्थय अधिकारी), सुभाष (सफाई एवं खाद्य निरीक्षक), उज्जवल बृज के प्रतिनिधि कुलदीप दीक्षित व नेचर ग्रीन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।