मथुरा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर मथुरा पहुंची । जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के साथ कोसी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ग्रीन बायो सीएनजी प्लांट का शुभारंभ किया। आज सांय वह गोवर्धन के दर्शन कर परिक्रमा भी करेंगी। इस अवसर पर कंपनी के संचालकों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वह जब से दिल्ली की सीएम बनी है तभी से उनकी इच्छा थी कि गोवर्धन में दर्शन कर परिक्रमा दें तथा वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन करने भी जाएं आज उनकी इच्छा पूरी हुई है। आज गोवर्धन की परिक्रमा देने के बाद देर रात वृंदावन के श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम कर रविवार सुबह बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।