मथुरा। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन “योग संगम” के नाम से स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम/ गणेशरा स्टेडियम मथुरा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ एवं उद्घाटन सांसद श्रीमती हेमा मालिनी सांसद तेजवीर सिंह मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर अभिनव जे जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आयोजन का शुभारंभ भगवान धनवंतरी जी की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का जन संदेश उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम जनमानस ने देखा। उक्त के पश्चात् योगाचार्य सौरभ सिंह, पारुल शर्मा (मास्टर ट्रेनर) तथा देवांशी द्विवेदी द्वारा समस्त उपस्थित जनपद वासियों को योगाभ्यास कराते हुए प्रत्येक आसन के लाभ भी बताए गए तथा इसके अलावा सामान्य योग सिद्धांतों पर भी प्रकाश डाला गया।
जनपद में योग संगम का आयोजन सभी ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर पार्क, अमृत सरोवर, घाट, जिला कारगार, किशोर संप्रेक्षण गृह, समाज कल्याण के अंतर्गत छात्रावास, दिव्यांग विद्यालय, रमन रेती आदि प्रसिद्ध स्थलों पर किया गया। योग संगम आयोजन में उपस्थित समस्त लोगों को पौधे के रूप में स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा राज्य सरकार द्वारा आयोजित डिजिटल योग प्रेरक प्रतियोगिता के प्रतिभागी विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में उद्यान विभाग(नोडल) द्वारा स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम/ गणेशरा स्टेडियम के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा गया कि योग दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में स्वास्थ्य और अनुशासन का एक संदेश है। उन्होंने जनपदवासियों को योग को अपनाने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत होता है और जीवन में ऊर्जा बढ़ाते हैं। सभी का स्वागत जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह तथा चिकित्सक डॉ. अमृत कुमार, डॉ. बृजेश, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. सचिन शर्मा, डॉ.वसुंधरा शर्मा, डॉ. प्रतिज्ञा चौहान, डॉ प्रतीक मदान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र यादव, डिप्टी कलेक्टर प्राजक्ता त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी सहित आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी आदि का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन डा. नेहा द्वारा किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.