अनुज सिंघल
फरह। रविवार रात हुई दो सगे भाईयो की हत्या के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि सुबह 9 बजे आरोपी प्रधान ताराचन्द्र को हथियावली मोड के निकट कही दूर भागने की फ़िराक में वाहन का इंतजार कर रहा था तभी सूचना मिलने पर उसे पकड़कर जेल भेज दिया गया है। अन्य बचे हुये आरोपियों की तलाश भी जारी है।
गौरतलब है रविवार को तिलकसिंह और विनोद का गांव के प्रधान ताराचन्द से फोन पर गांव में बिजली ना आने को लेकर झगडा हुआ था। जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। ग्राम प्रधान ताराचन्द ने अपने ओर से गांव जुग्गन विश्नू राजू संजू आदि लोगों को तिलकसिंह और विनोद के पास मारपीट करने भेजा। इस दौरान तिलकसिंह और विनोद भाग निकले और धर्मपुरा नहर के पास दोनो गुटों में जमकर मारपीट हुयी। इस मारपीट में प्रधान पक्ष के लोगों ने दोनों को सरियों से जमकर पीटा जिससे तिलकसिंह की मृत्यु हो गयी और विनोद को घायल अवस्था में सिटी हास्पीटल मथुरा भर्ती कराया जहां उसकी भी मृत्यु हो गयी। पिता बच्चनसिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान ताराचंद समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अब गांव प्रधान ताराचंद को पकडकर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कि दोनों भाईयों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। रिपोर्ट में सिर पर चोट लगना की मृत्यु का मुख्य कारण है।