मथुरा में बड़ी कार्यवाही : सरकारी कार्य में बाधा डालने पर यू-ट्यूबर को पुलिस ने भेजा जेल

मथुरा। जनपद में आए दिन तमाशा करने वाले सोशल मीडिया के ट्यूबर से जहां आम जनता परेशान है वहीं अधिकारियों के लिए भी यह मुसीबत बन गए हैं। उनकी रोज-रोज की हरकतों को सुनकर नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कड़ा एक्शन लेते हुए यूट्यूबरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर सिविल लाइन पैट्रोल पम्प के सामने यू-ट्यूबरों के दल ने एक राय होकर यमुना पार थाने के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह को घेर लिया और तमाम तरीके अपनाते हुए उन पर आरोप लगाकर न केवल प्रताडित किया बल्कि उसके साथ हाथापाई करते हुए वर्दी भी फाडने का भी प्रयास किया। इस संदर्भ में दरोगा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अलावा नगर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार को मामला बताकर सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज करायी है। जिसमें दरोगा ने एक यू-ट्यूबर के अलावा वादियां बेबी को भी शामिल किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर यूट्यूबरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।