मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन के अंतर्गत प्रतिदिन प्राप्त होने वाले कूड़े के सकुशल निस्तारण के दृष्टिगत 05 स्थानों पर एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त सेन्टरों पर कूड़े के पृथीकरण का कार्य किया जायेगा जिन 05 स्थानों पर एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है । उक्त निर्माण कार्य बाद सतोहा असगरपुर आटस ईसापुर पागल बाबा मंदिर के समीपहै ।
इसी क्रम में बुधवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी के द्वारा वार्ड संख्या 27 बाद में निर्माणाधीन मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए कि एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए एवं मशीनों की स्थापना कर MRF सेंटर को जल्दी से जल्दी क्रियाशील किया जाए जिससे प्रतिदिन प्राप्त होने वाले कचरे का सकुशल निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम सहायक अभियंता निर्माण शशांक सिंह अवर अभियंता निर्माण संदीप सोनकर रिषभ दुबे सैनिटेशन एक्सपर्ट आदि उपस्थित रहे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.