मथुरा में बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही, लाखों रु का जुर्माना 890 कनेक्शन काटे

मथुरा। बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मथुरा जोन के विभिन्न क्षेत्रों में 87 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। इस कार्यवाही से विघुत चोरी करने वालों में अफरा-तफरी मची रही। चोरी करने वालों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।
टीम ने 55 उपभोक्ताओं का लोड़ बढाया और 12 का टैरिफ चेंज किया। लाखों के बकाए पर 890 कनेक्शन काटे। लाखों रुपये का राजस्व भी वसूला गया। चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग के अनुसार इंजीनियरों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिजली चोरी के मामले पकड़े। बकाया वसूली, बिजली चोरी रोको एवं राजस्व वसूली अभियान जारी रहेगा। सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि वह कनेक्शन से ही बिजली का उपयोग करें। बकाया राशि जमा करें।