मथुरा। प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद प्रथम एवं आचार्य चरण महाप्रभु श्रीमद वल्लभ उत्कर्मिक माध्यमिक विद्यालय का गुरुवार को उप जिलाधिकारी सदर/ ज्वांइट मजिस्ट्रेट निशा ग्रेवाल ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण में उन्होंने अध्यापकों की उपस्थिति को चेक किया तथा स्कूल के समस्त कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति रजिस्टरों का अवलोकन किया। इसके साथ साथ उन्होंने स्कूल परिसर के आस पास साफ सफाई का जायजा लिया। विद्यालय परिसर में बने शौचालयों को देखा तथा दिव्यांग हेतु रैंप की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने पेयजल की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बच्चों के मिड डे मील में आये खाने को स्वयं चेक किया तथा गुणवत्ता को बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों से एबीसीडी तथा गणित के सवाल भी पूछे। अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने हेतु अध्यापकों को निर्देशित करते हुए प्रधानाध्यापकों को बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिये। बच्चों को हाथ धुलने के लिए साबुन-हैंडवाश के प्रयोग हेतु जागरूक एवं शिक्षा के साथ साथ खेल कूद के प्रति भी प्रोत्साहित किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.